Himachal: भारत-पाक तनाव के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, जनता से संयम बरतने की अपील

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सचिवालय में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात पर गंभीर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों का मलबा बरामद हुआ है, जिसकी पुष्टि सुरक्षा एजेंसियों ने की है। इस संदर्भ में उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में वही सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए जा रहे हैं, जो पड़ोसी राज्यों में लागू हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार से प्राप्त सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से सतर्क और सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ठियोग विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; 21 अगस्त को हुई कार्रवाई

ठियोग में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की और 21 अगस्त 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।

शाहपुर के लॉ विद्यार्थियों को मिली कानून की अहम जानकारी, फ्री लीगल एड से लेकर साइबर फ्रॉड तक समझाए अधिकार

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर में निःशुल्क कानूनी सहायता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। अधिवक्ता नीलम जरियाल ने विद्यार्थियों को NALSA, SALSA, DLSA, साइबर फ्रॉड, हिट एंड रन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।