Sirmaur: सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश, पुलिस ने खेत से बरामद किए 560 पौधे

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के संगड़ाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने घण्डूरी गांव (छिबायण) में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। थाना प्रभारी संगड़ाह की अगुवाई में पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने खेतों में अफीम के पौधों की खेती कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां खेतों में अफीम की खेती पाई गई। पुलिस ने मौके पर गिनती करने पर कुल 560 अफीम के पौधे बरामद किए। मौके से आरोपी की पहचान अमर सिंह निवासी गांव घण्डूरी (छिबायण), तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर के रूप में हुई, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ संगड़ाह थाने में नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटांस अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।