Kangra: “नशा तस्करों की संपत्ति जब्त होगी!” — नूरपुर के नए एसपी कुलभूषण वर्मा ने संभाला मोर्चा, चिट्टा माफिया और अवैध खनन पर कसा शिकंजा

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 8 नवंबर: पुलिस जिला नूरपुर के नए एसपी कुलभूषण वर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ संकेत दिए कि अब जिले में नशा माफिया और अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस चिट्टा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को इस जहर से दूर रखने पर रहेगा।

एसपी वर्मा ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े सरगनाओं को चिन्हित कर उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन्हें राज्य सरकार के हवाले किया जाएगा, ताकि इस अवैध कारोबार को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस की सख्त कार्रवाई अब केवल छोटे तस्करों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन लोगों तक पहुंचेगी जो पर्दे के पीछे से इस कारोबार को चला रहे हैं।

अवैध खनन के मुद्दे पर एसपी वर्मा ने कहा कि नूरपुर की सीमावर्ती स्थिति के कारण कई बार राजस्व सीमाओं को लेकर भ्रम रहता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वे जल्द ही पठानकोट के डीसी और कांगड़ा के उपायुक्त के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे, ताकि क्षेत्र की सीमाएं स्पष्ट हों और खनन माफिया पर कानून का शिकंजा और कस सके।

युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को लेकर उन्होंने चिंता जताई। एसपी वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब पुलिस के साथ समाज भी जिम्मेदारी से आगे आए।

उन्होंने बताया कि कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक की है और पूरे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।