Kangra: “हिमाचल का पहला आधुनिक शहर बनेगा लंज!” — विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान, कहा ‘अब कांगड़ा की तस्वीर बदलेगी’

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 8 नवंबर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले को अब एक नया और आधुनिक रूप मिलने जा रहा है। शाहपुर के विधायक और मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लंज क्षेत्र में हिमाचल का पहला अत्याधुनिक शहर बसाया जाएगा, जो चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

पठानिया शुक्रवार को लंज कॉलेज में आयोजित एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के लिए आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास का नया मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने बताया कि इस नई टाउनशिप की जिम्मेदारी हिमुडा (हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण) को सौंपी गई है। यह आधुनिक शहर लंज और तियारा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जो गगल एयरपोर्ट और फोरलेन हाईवे के नजदीक होने के कारण बेहद रणनीतिक स्थान पर है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा,

“यह सिर्फ एक शहर नहीं होगा, बल्कि प्रदेश की आर्थिक तस्वीर बदलने वाली नई दिशा होगी। इससे युवाओं को रोजगार और स्थानीय लोगों को व्यापारिक अवसर मिलेंगे, साथ ही क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से भी नई पहचान पाएगा।”

उन्होंने बताया कि इस शहर को सेक्टर वाइज प्लानिंग मॉडल के तहत तैयार किया जाएगा, ताकि इसे भविष्य के हिसाब से टिकाऊ और सुविधाजनक बनाया जा सके।

कार्यक्रम में बोलते हुए पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार का लक्ष्य है कि हिमाचल को संतुलित, हरित और योजनाबद्ध शहरी विकास मॉडल की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए “विकास और रोजगार का द्वार” बताया।

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह और मुख्यमंत्री दोनों छात्र राजनीति से निकले हैं, और एनएसयूआई जैसे संगठन युवाओं में नेतृत्व और दूरदर्शिता की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि

“किसी एक लक्ष्य को चुनें, पूरी मेहनत करें — सफलता खुद रास्ता बना लेगी।”

पठानिया ने प्रदेश के स्कूलों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की पहल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इंग्लिश मीडियम शिक्षा व्यवस्था बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को भी याद किया और कहा कि उनकी दूरदर्शिता की वजह से ही लंज क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आज इतनी प्रगति हुई है।

इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के लिए अतिरिक्त दीवार निर्माण, बैडमिंटन कोर्ट में मैट लगाने और टेबल टेनिस की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चंद्रशेखर डोगरा, हरनाम सिंह, सुमन मेहरा, बलजीत कौर, रेखा देवी, नसीब सिंह, प्रमोद पठानिया, शिखा ठाकुर, रवि, आदित मेहरा, सूरज, अनमोल और बड़ी संख्या में एनएसयूआई सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।