Kangra: नगरोटा बगवां की अंकिता ने चमकाया जिला कांगड़ा का नाम — राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान!

Date:

--Advertisement--

नादौन, 8 नवंबर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (छात्रा अंडर-14) का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलो सॉन्ग में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बड़ाई की छात्रा अंकिता ने द्वितीय स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया।

अंकिता की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल और परिवार, बल्कि पूरा नगरोटा बगवां ब्लॉक और जिला कांगड़ा गर्व महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक दीप कुमार शास्त्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य स्तर तक पहुंचना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अंकिता और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि “अंकिता जैसी प्रतिभाएं हमारे क्षेत्र का भविष्य हैं, जो मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।”

गांव और स्कूल में जश्न जैसा माहौल है। अध्यापकों और सहपाठियों ने अंकिता को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह नन्ही प्रतिभा नगरोटा बगवां, अपने स्कूल और अपने माता-पिता का नाम और भी ऊंचा करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।