Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो दिन में 6 लापता लोग मिले सकुशल, परिवारों में लौटी खुशियां

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर पुलिस जिला में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान विभिन्न पुलिस थानों की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर कुल छह लापता लोगों को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी व्यक्तियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवारों में राहत और खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डमटाल के क्षेत्र से लापता तीन व्यक्तियों को पुलिस ने सफलतापूर्वक खोज लिया। इनमें बग्गन लोअर, तहसील बिलावर, जिला कठुआ के 19 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 5 ठपकोर, डाकघर भदरोया, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के 25 वर्षीय व्यक्ति तथा डमटाल, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के 19 वर्षीय युवक शामिल हैं। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते इन सभी को सुरक्षित ट्रेस कर लिया गया।

इसी तरह पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत लापता दो व्यक्तियों को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला। ये दोनों युवक धान, डाकघर मतलाहर, तहसील जवाली के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 22 वर्ष तथा 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

वहीं पुलिस थाना इंदौरा क्षेत्र से लापता एक व्यक्ति को भी पुलिस ने सकुशल ढूंढ लिया है। यह व्यक्ति मुकेन, डाकघर प्रीतम नगर, तहसील व जिला गढ़वाल (उत्तराखंड) का निवासी बताया गया है।

पुलिस जिला नूरपुर ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है और लापता व्यक्तियों की तलाश प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।