Kangra: नूरपुर में नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, बैंक के पास से 315 नशीले कैप्सूल बरामद

Date:

--Advertisement--

नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 19 जनवरी 2026 को पुलिस ने वार्ड नंबर-2 में एचडीएफसी बैंक के समीप गश्त के दौरान औचक निरीक्षण करते हुए दो लोगों के कब्जे से 315 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई, जिसमें मुनीश कुमार पुत्र स्वर्गीय सोमराज, निवासी वार्ड नंबर-2, एचडीएफसी बैंक के पास नूरपुर और जोगिंदर सिंह पुत्र धर्मू राम, निवासी गांव लंगूटा, तहसील भरमौर, जिला चंबा को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 315 कैप्सूल प्रेग्लाविन (Preglavine) बरामद किए गए।

यह कार्रवाई जिला पुलिस नूरपुर द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त रूप से अंजाम दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद दवाइयों का भंडारण और विक्रय ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बिना वैध लाइसेंस के किसी भी प्रकार की दवाइयों की खरीद-फरोख्त न करें और यदि कहीं भी नशे या अवैध दवा कारोबार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित विभाग को सूचना दें।

प्रशासन ने साफ किया है कि नशे और अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।

Kangra: पठानकोट कराटे चैंपियनशिप में रेहलू-शाहपुर के खिलाड़ियों का धमाल, जीते 8 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज; कोच रिंकू कुमार को मिला बड़ा सम्मान

पठानकोट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में केंशिंकाई कराटे टीम रेहलू और शाहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। टीम के मुख्य कोच शिहान रिंकू कुमार को ‘Karate-Do Legends Life Time Achievement Award’ से सम्मानित किया गया।

Kangra: राज्यपाल के दौरे से पहले रातों-रात चमकी सड़क, आम जनता को सालों से राहत क्यों नहीं? भाजपा नेता अरुण कौशल ने उठाए सवाल

राज्यपाल के मनई-भंडरेला दौरे से पहले शाहपुर-डोभ-हरनेरा-मनई सड़क पर रातों-रात पैचवर्क किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कौशल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है।

Kangra: राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने उठाया झाड़ू और किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की अपील की।