Mandi: करसोग के बदहेला गांव में रातों-रात मचा हड़कंप, आग में जलकर राख हुआ स्लेटपोश मकान

Date:

--Advertisement--

करसोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव बदहेला में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में मकान के छह कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। यह मकान बदहेला निवासी राम सिंह पुत्र सूरत राम का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को पुलिस थाना करसोग से उपनिरीक्षक मदन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान की ऊपरी मंजिल की छत के पास से गुजर रही बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी।

मकान स्लेटपोश होने के साथ-साथ छत में लकड़ी का अधिक उपयोग किया गया था, जिसके कारण आग ने तेजी से फैलते हुए कुछ ही समय में छह कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: होशियारपुर रोड पर ज्वेलरी शॉप में आधी रात चोरी, 400 ग्राम चांदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित सोने-चांदी की दुकान में सोमवार रात करीब 2 बजे चोरों ने सेंध लगाकर करीब 400 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। एक चोर मंकी कैप पहनकर आधे उठे शटर के नीचे से दुकान में घुसा, जबकि उसके साथी बाहर पहरा देते रहे। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

करोड़ों की संपत्ति के विवाद में स्कूल संचालिका की हत्या? मनीषा मित्तल हत्याकांड में चार आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

शिमला के संजौली स्थित स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच में संपत्ति विवाद, 8.50 लाख रुपये के ट्रांसफर और कथित शूटरों के फर्जी पहचान से होटल में ठहरने की जानकारी सामने आई है।

Kangra: मैक्लोडगंज में राजस्थान के युवक से 114.95 ग्राम चरस बरामद, अप्पर धर्मकोट में पुलिस की कार्रवाई

मैक्लोडगंज पुलिस ने अप्पर धर्मकोट में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के युवक गिरधारी लाल सैन को 114.95 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

चंबा बस हादसे में एक और मौत, टांडा में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम; मृतकों की संख्या 8 हुई

चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर चलुंज मोड़ के पास हुए निजी बस हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मो की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। वहीं, चार घायल बच्चियां अब भी अपनी मां की मौत से अनजान हैं।