Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा प्लान! साइबर ठगी, नशा तस्करी और अवैध खनन पर अब होगी सख्त कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी उपमंडल पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी, मुख्य लिपिक, प्रभारी सुरक्षा तथा साइबर सेल प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement

बैठक में एनडीपीएस (NDPS) मामलों की वित्तीय जांच, PIT NDPS Act के प्रस्तावों और अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। अधिकारियों को नशा तस्करी से जुड़े मामलों में आर्थिक पहलुओं की भी गहन जांच करने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रभावी जांच भी बैठक का प्रमुख विषय रही। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों और अन्य डिजिटल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया गया।

Advertisement

बैठक में पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और पुलिस पोर्टलों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पेशेवर कार्यशैली अपनाने, यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने, समाज से नशा उन्मूलन के लिए जनसहयोग बढ़ाने तथा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को लगातार जागरूक करने की अपील की।

Advertisement

अपराध समीक्षा बैठक के बाद पुलिस कल्याण बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया और उनके स्वास्थ्य, कल्याण तथा कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रंग लाया, 10% तक फीस घटाने का फैसला; हॉस्टल फीस भी होगी वापस

एचपीयू शिमला में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। विश्वविद्यालय ने सामान्य फीस में 10 फीसदी तक कटौती और हॉस्टल फीस में की गई 25 फीसदी बढ़ोतरी वापस लेने का फैसला किया है।

19 साल की सेवा के बाद कृषि अधिकारी को बर्खास्त करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने फैसला पलटा; अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदली सजा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कृषि विभाग के अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदल दिया। कोर्ट ने 19 साल की सेवा और अधिकारी की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए बर्खास्तगी को बेहद कठोर माना।

हिमाचल हाईकोर्ट का शिक्षकों के निलंबन पर बड़ा फैसला, 90 दिन में समीक्षा नहीं तो आदेश अपने आप खत्म

हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षकों के निलंबन मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 90 दिनों के भीतर निलंबन आदेश की समीक्षा और अवधि बढ़ाने का आदेश जारी नहीं होने पर निलंबन स्वतः अमान्य हो जाता है।

धर्मशाला में 3 दिवसीय EDP का समापन, छात्रों ने पेश किए NexAura और Heyfarm समेत 6 स्टार्टअप आइडिया

धर्मशाला में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों ने NexAura, Heyfarm, Mountain Soul Studio समेत छह नवोन्मेषी स्टार्टअप आइडिया पेश किए, जिन्हें आगे इनक्यूबेशन सेंटर्स से जोड़ा जाएगा।