Kangra: नूरपुर में पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। रिपोर्ट — अनिल कुमार (विक्की): अनिल कुमार (विक्की)। विधानसभा नूरपुर की पंचायत गंही लगोड़ में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि पौधारोपण का असली मतलब केवल पौधा लगाना नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना और उसे एक बच्चे की तरह पालकर बड़ा करना भी उतना ही जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि यदि लगाए गए पौधों की सही देखभाल की जाए, तभी पौधारोपण का उद्देश्य पूरा होगा।

कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन, त्योहारों और अन्य खास अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी जिम्मेदारी भी लें। इस पहल से न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण तैयार किया जा सकेगा।

पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास करवाना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।