Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

Date:

--Advertisement--

प्रेई, 30 अगस्त: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। तेज बारिश के कारण लोगों के घरों की दीवारें, मकानों के डंगे और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। कई स्थानों पर दीवारें बहने की भी सूचना है। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र के छोटे-बड़े रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है।

भारी बारिश के बाद ग्राम पंचायत प्रेई की प्रधान श्रीमती सरोज चौधरी ने वार्ड सदस्यों के साथ रात में ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान पंचायत प्रधान ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त हुए छोटे-छोटे रास्तों को जल्द से जल्द ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, जिन स्थानों पर अधिक नुकसान हुआ है, उनके संबंध में स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाकर प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी।

भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द नुकसान का आकलन करवाने और प्रभावित परिवारों को उचित राहत प्रदान करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।