Kangra: नगरोटा पुलिस थाना प्रभारी ने NSS कैंप में छात्रों को दिए जीवन के अहम सबक, नशे से दूर रहने की दी सीख

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 27 अक्टूबर 2025। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलोटी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के चौथे दिन सोमवार को विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी नवनीत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों, समाज के प्रति जिम्मेदारियों, शिक्षा के महत्व और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

थाना प्रभारी नवनीत सैनी ने कहा कि युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को समाज में सकारात्मक योगदान देने और नशे जैसी बुराइयों से खुद को व अपने दोस्तों को दूर रखने की अपील की।

इस मौके पर समाजसेवी संतोष चौधरी ने भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया और उन्हें जीवन में अनुशासन और सेवा भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।

शिविर के दौरान NSS स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव समलोटी और आमतरार पंचायतों में जाकर पंचायत प्रधान बलबीर सिंह, महिला मंडल सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया।

सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुरजीत भाटिया, कुमारी आरती और अन्य अध्यापकों की देखरेख में संपन्न हुए। शिविर के इन सामाजिक कार्यों ने गांवों में युवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।