Himachal: कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी! बठिंडा कोर्ट में मांगी बुजुर्ग महिला से माफी, कहा— “किसी को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था”

Date:

--Advertisement--

बठिंडा, 27 अक्टूबर 2025। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को मानहानि मामले में पेशी के लिए बठिंडा अदालत पहुंचीं। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुईं कंगना ने आखिरकार शिकायतकर्त्ता महिंदर कौर से माफी मांग ली।

अदालत में पेश होते ही कंगना ने पहले अपनी जमानत के लिए बेल बांड भरे। इसके बाद कोर्ट ने मामला सैशन कोर्ट भेजा, जहां से इसे आगे स्पेशल कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। इस दौरान कंगना ने हर पेशी पर निजी तौर पर हाजिर न होने की अर्जी भी दाखिल की, जिस पर अदालत अगली सुनवाई में विचार करेगी।

अब मामले की अगली तारीख 24 नवंबर तय की गई है।

शिकायतकर्त्ता माता महिंदर कौर की तबीयत ठीक न होने के कारण वे अदालत में पेश नहीं हो सकीं। उनकी ओर से पति लाभ सिंह ने कोर्ट में पक्ष रखा।

कोर्ट से बाहर निकलते हुए कंगना रनौत ने कहा —

“मेरा किसी महिला को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने तो सिर्फ एक ट्वीट का जवाब दिया था। अगर मेरे शब्दों से माता महिंदर कौर को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगती हूं और खेद व्यक्त करती हूं।”

कंगना ने बताया कि उन्होंने महिंदर कौर के पति के माध्यम से भी अपनी माफी का संदेश भिजवाया है और उम्मीद जताई कि अब यह मामला सुलझ जाएगा।

दूसरी ओर, लाभ सिंह ने कहा कि उन्हें कंगना द्वारा माफी मांगने की जानकारी मिली है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला महिंदर कौर ही लेंगी।

गौरतलब है कि यह मामला वर्ष 2021 का है, जब किसान आंदोलन अपने चरम पर था। उस समय कंगना ने एक ट्वीट में 81 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिला महिंदर कौर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि “ऐसी महिलाएं 100 रुपए में धरने पर बैठ जाती हैं।” इस ट्वीट से आहत होकर महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।