Kangra: हिमाचल के वायरल सितारों की नई कॉमेडी फिल्म ‘नौटंकी’ का एलान, वसुलोक मीडिया लाया है जबरदस्त धमाल!

Date:

--Advertisement--

वसुलोक मीडिया, जिसने पहले अपनी वायरल शॉर्ट फिल्म ‘39 माइल’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी, अब एक नई कॉमेडी फिल्म ‘नौटंकी’ लेकर आ रहा है। इस फिल्म का टाइटल हाल ही में आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है। ‘नौटंकी’ का निर्देशन और निर्माण किंशु राणा ने किया है, जबकि इसके निर्माता मंडल में रक्षित राणा, शुभम शर्मा और किंशु राणा शामिल हैं।

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स नजर आएंगे, जिनमें अखिल भारद्वाज, श्रेया, रक्षित राणा और परस ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

ये सभी कलाकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। इनकी वीडियोज़ को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। फिल्म एक हल्की-फुल्की मनोरंजक कॉमेडी होगी, जो जल्द ही वसुलोक मीडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ की जाएगी। दर्शकों को इस नई फिल्म से एक बार फिर ताज़ा और स्थानीय रंग में ढली हंसी-मजाक की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।