Kangra: राष्ट्रीय फैडरेशन कप 2025: खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि, महाराष्ट्र बना ओवरऑल विजेता

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 5 नवंबर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में आयोजित राष्ट्रीय फैडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप–2025 का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल, कानून एवं विधि मंत्री यादविन्द्र गोमा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।

खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक सम्मान:

आयुष एवं खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ओलंपिक और पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है:

• स्वर्ण पदक विजेता: 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़

• रजत पदक विजेता: 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़

• कांस्य पदक विजेता: 1 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़

इसके अलावा एशियाई खेलों के पदक विजेताओं की राशि और डाइट मनी बढ़ाई गई है। प्रदेश सरकार अब खिलाड़ियों को राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं के लिए निःशुल्क हवाई यात्रा की सुविधा भी दे रही है।

भविष्य के खेल अवसर:

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही चार नए इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। रैत में 10 बिस्तरों वाला आयुर्वेदिक अस्पताल शीघ्र खोला जाएगा और चंबी खेल मैदान के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने फेडरेशन को 1 लाख और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11,000 रुपए देने की घोषणा की।

प्रतिभागियों और विजेताओं का प्रदर्शन:

चार दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल प्रदर्शन में:

• महाराष्ट्र – प्रथम

• तेलंगाना – द्वितीय

• उत्तर प्रदेश – तृतीय

इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग परिणाम:

• पुरुष 83 किग्रा: निशांत शर्मा (तमिलनाडु) प्रथम, हिमांशु राणा (दिल्ली) द्वितीय, योगिंदर सोगरवाल (राजस्थान) तृतीय

• पुरुष 93 किग्रा: रंजीत (उत्तर प्रदेश) प्रथम, यश चव्हाण (गुजरात) द्वितीय, शिव कुमार (हिमाचल प्रदेश) तृतीय

• पुरुष 105 किग्रा: रोनित वर्मा (जम्मू-कश्मीर) प्रथम, सचिन तुकाराम (कर्नाटक) द्वितीय

• महिला 76 किग्रा: निवेदिता खरकड़ (महाराष्ट्र) प्रथम, संतोष कौर (उत्तराखंड) द्वितीय, संगीता (उत्तराखंड) तृतीय

• महिला 84 किग्रा: अश्लेषा ग्वेकेड़ (महाराष्ट्र) प्रथम, ज्योति (हरियाणा) द्वितीय, सोनम (पंजाब) तृतीय

• महिला 84+ किग्रा: रंगू विरचि (तेलंगाना) प्रथम, नगम गनाना (अरुणाचल) द्वितीय, अवलीन कौर (पंजाब) तृतीय

विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने मुख्यातिथि और सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण:

कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफियां भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर, वैज्ञानिक अधिकारी, डीपीओ, बीएमओ, अधिशासी अभियंता, कांग्रेस नेता, जिप सदस्य और पॉवरलिफ्टिंग संघ के सदस्य सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।