Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले, 4 को अतिरिक्त जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए। इसके अलावा 4 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

Advertisement – HIM Live Tv

सरकार ने कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर, किन्नौर, बद्दी, चम्बा और नूरपुर के पुलिस जिलों में एसपी बदल दिए हैं। इसमें आईपीएस अधिकारी एसपी नुरपुर अशोक रत्न को एसपी कांगड़ा लगाया गया है। इसके अलावा 6 एचपीएस अधिकारियों को भी एसपी स्तर के पदों पर तैनात किया गया है।

मुख्य तैनातियां:

कमांडैंट होमगार्ड 9वीं बटालियन धर्मशाला मदन लाल – एसपी कुल्लू एसपी स्टेट विजीलैंस धर्मशाला बलबीर सिंह – एसपी हमीरपुर एसपी लीव रिजर्व हैडक्वार्टर सुशील कुमार – एसपी किन्नौर एसपी बद्दी के पद को देख रहे विनोद कुमार – स्थायी एसपी एसपी लीव रिजर्व हैड क्वार्टर विजय कुमार – एसपी चम्बा एसपी स्टेट विजीलैंस मंडी जोन कुलभूषण वर्मा – एसपी नूरपुर कमांडैंट सिक्स्थ बटालियन मंडी भूपेंद्र सिंह – एसपी पीटीसी डरोह

आईपीएस अधिकारियों के प्रमुख तबादले और पोस्टिंग:

• एडीजी कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी – एडीजी जेल

• आईजी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग प्रेम कुमार ठाकुर – आईजी पुलिस अकादमी, शिमला

• प्रिंसीपल पीटीसी डरोह डा. डीके चौधरी – डीआईजी साइबर क्राइम धर्मशाला

• डीआईजी जेल शिमला अनुपम शर्मा – डीआईजी क्राइम सीआईडी शिमला

• डीआईजी कानून एवं व्यवस्था शिमला रंजना चौहान – डीआईजी लीव रिजर्व राज्य मानवाधिकार आयोग, शिमला

• एसपी कुल्लू डा. के. गोकुलचंद्रन – एसपी सीडब्ल्यूओ, पुलिस मुख्यालय शिमला

• एसपी चम्बा अभिषेक यादव – एआईजी पुलिस मुख्यालय

• एसपी किन्नौर अभिषेक एस – एसपी कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय

एचपीएस अधिकारियों के तबादले:

• एएसपी हिमाचल प्रदेश पुलिस अध्ययन संस्थान डरोह दिनेश कुमार – एएसपी सीआईडी

• एएसपी स्टेट विजीलैंस कांगड़ा बद्री सिंह – एएसपी सेकेंड आईआरबी

• एएसपी मंडी सागर चंद – एएसपी सिक्स्थ आईआरबी

• एएसपी विजीलैंस सिरमौर अमित शर्मा – एएसपी फर्स्ट आईआरबी

• एएसपी फिफ्थ आईआरबी नरेंद्र कुमार – एएसपी सिरमौर

• एएसपी फर्स्ट आईआरबी राजेश कुमार – एएसपी फिफ्थ आईआरबी

इसके अलावा अन्य एसडीपीओ और डीएसपी स्तर के 55 एचपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं, जिनमें विभिन्न जिलों और विभागों में प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अतिरिक्त कार्यभार:

• एडीजी सीआईडी ज्ञानेश्वर सिंह – एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स आईजी विजीलैंस शिमला विमल गुप्ता – आईजी एपीटी

• डीआईजी टीटीआर गौरव चंद शर्मा – डीआईजी कानून एवं व्यवस्था

• डीआईजी नॉर्थ रेंज धर्मशाला सौम्या – प्रिंसीपल पीटीसी कालेज डरोह

इस व्यापक फेरबदल का मकसद पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाना और विभिन्न जिलों में बेहतर निगरानी और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।