Nalagarh Police Big Action: ट्रक से 6.102 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 6.102 किलोग्राम अफीम के सूखे डोडे (चूरापोस्त) बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 4 मई 2026 को उस समय की गई जब पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने सलेवाल स्थित पार्किंग में खड़े ट्रक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक (नंबर HP12Q-9846) में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अफीम डोडे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मुनाफ अली पुत्र असलम अली, निवासी फतेहपुर, तहसील संगरिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।