Solan: नालागढ़ के महादेव में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ (जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश) – नालागढ़ के अंतर्गत स्वारघाट रोड पर महादेव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार अंजना अपनी बेटियों के साथ गऊशाला जा रही थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अंजना, उसकी बेटियां और बाइक चालक सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement – HIM Live Tv

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन महीने की बच्ची रिधिमा को मृत घोषित कर दिया। घायल अंजना की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, उसकी दूसरी बेटी यशविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बाइक चालक रमेश का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंजना पत्नी करनैल, गांव बौथुआ नवांनगर, तहसील पंजैहरा, जिला सोलन की निवासी हैं। वह अपनी बेटियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर गऊशाला जा रही थीं, जब महादेव के पास अचानक सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

बद्दी के एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक रमेश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।