Kangra: नडाई गांव में SC व्यक्ति से मारपीट और गाली-गलौज का मामला, आयोग ने लिया संज्ञान; पीड़ित परिवार से मिले दिग्विजय मल्होत्रा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

नडाई गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह का अन्याय या अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा ने पीड़ित और उसके परिजनों से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से मामले में अब तक हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति का ब्योरा भी तलब किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दिग्विजय मल्होत्रा ने पुलिस प्रशासन को पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी तरह की परेशानी या असुरक्षा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस को पूरी गंभीरता से काम करना चाहिए।

आयोग सदस्य ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज और पुलिस टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार का व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

दिग्विजय मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय और समानता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।