Himachal: केंद्र के बजट पर भड़के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, बोले– हिमाचल के साथ सीधा धोखा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ सीधा धोखा है और इसमें पहाड़ी राज्यों की विशेष भौगोलिक और आर्थिक परिस्थितियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बजट में हिमाचल के साथ अन्याय किया गया है, जिसका असर राज्य के विकास पर साफ तौर पर दिखाई देगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह रवैया संघीय ढांचे की भावना के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बजट का सीधा और गंभीर प्रभाव राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय स्थिरता पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की अवधि के दौरान वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक हिमाचल प्रदेश को केंद्र से लगभग 38 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान मिला था, जो राज्य के लिए बेहद अहम था।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस महत्वपूर्ण सहायता को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है, जबकि राज्य को उम्मीद थी कि उसकी विषम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों को देखते हुए इस अनुदान में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय करार दिया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलने वाले विशेष अनुदानों को खत्म करना न केवल विकास कार्यों को प्रभावित करेगा, बल्कि जनहित से जुड़ी योजनाओं और राज्य के वित्तीय संतुलन के सामने भी गंभीर चुनौतियां खड़ी करेगा।

उप मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से बजट प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को उसके संवैधानिक अधिकारों और वास्तविक जरूरतों के अनुरूप न्यायसंगत बजटीय सहयोग मिलना चाहिए, ताकि राज्य विकास की रफ्तार बनाए रख सके और आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।