Kangra: भेडूमहादेव की दुधला पहाड़ी पर फिर निकला दूध, श्रद्धालुओं में उमड़ी आस्था

Date:

--Advertisement--

सुलह, 18 सितम्बर। विकास खंड सुलह की चांदड़ बमियाल पंचायत की दुधला पहाड़ी एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मंगलवार सुबह यहां पहाड़ी से दूधनुमा पदार्थ बहता दिखाई दिया। यह घटना 1978 के बाद दूसरी बार हुई है।

सुबह मनरेगा में काम कर रही महिलाओं ने सबसे पहले इस दूध जैसे पदार्थ को बहते हुए देखा और तुरंत गांववालों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने इस स्थान पर पहुँचकर “बाबा बर्फानी” के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना कोई साधारण नहीं बल्कि बाबा बर्फानी नाथ का प्रसाद है। 1978 में भी यहां ऐसा ही चमत्कार हुआ था, उस समय यहां सड़क की सुविधा तक उपलब्ध नहीं थी। अब चांदड़-ढाटी रोड पर बमियाल गांव की दुधला पहाड़ी पर यह घटना दोबारा सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान अनुपमा कुमारी और उनके पति संजय कुमार भी स्थल पर पहुंचे। गढ़ जमुला के पूर्व प्रधान विनोद धीमान ने बताया कि केवल एक ही दिन में लगभग 700 श्रद्धालु यहां माथा टेक चुके हैं।

फिलहाल यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। हालांकि यह दूधनुमा पदार्थ वास्तव में क्या है, इसके बारे में अभी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। शोधकर्ताओं द्वारा इसकी जांच के बाद ही इसका सही कारण सामने आएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।