Shimla: शिमला के संजौली मठ से रहस्यमयी ढंग से गायब हुए दो नाबालिग भिक्षु, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

शहर के उपनगर संजौली स्थित जोनांग बौद्ध मठ से दो नाबालिग भिक्षुओं के लापता होने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार की है, जिसके बाद ढली पुलिस थाना में मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही, मठ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मठ में रहने वाले भिक्षुओं और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, लापता हुए दोनों बच्चे अलग-अलग राज्यों से हैं। एक बच्चा अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर जिले से है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र का निवासी है। दोनों की उम्र क्रमशः 12 और 13 वर्ष बताई जा रही है।

मठ के प्रबंधक पेमा फुंटसोक ने ढली थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि यह घटना गुरुवार की दोपहर 12 से 2 बजे के बीच की है, जब दोनों बच्चे अचानक मठ परिसर से गायब हो गए। मठ की ओर से कहा गया कि दोनों बच्चे सामान्य दिनचर्या में शामिल थे और किसी भी तरह की कोई असामान्य गतिविधि नहीं दिखी थी। जब काफी देर तक बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, दोनों बच्चों की पहचान और उनके मूल निवास स्थान की जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस को भेजी गई है ताकि उनके परिवारों से संपर्क किया जा सके।

यह मठ जोनांग टेकन फुत्सोक चोलिंग के नाम से जाना जाता है और भारत में इस परंपरा का एकमात्र मठ है। इसकी स्थापना वर्ष 1963 में अमदो लामा जिनपा द्वारा की गई थी। यह मठ शिमला के संजौली क्षेत्र की एक पहाड़ी पर स्थित है और वर्तमान में यहां सौ से अधिक भिक्षु निवास करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।