Solan: बीबीएन में खनन माफिया का आतंक: पुलिस टीम पर टिप्पर चढ़ाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में खनन माफिया का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि ये माफिया अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले करने से भी नहीं डर रहे। एसडीएम और नायब तहसीलदार सहित माइनिंग विभाग के कर्मचारियों पर पहले भी हमले हो चुके हैं। इसी कड़ी में अब पुलिस टीम पर भी खनन माफिया द्वारा टिप्पर चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जोघों की टीम गांव रामपुर गुज्जरां खड्ड में माइनिंग चैकिंग के लिए पहुंची थी। वहां पर एक जेसीबी और टिप्पर अवैध रूप से खनन कर रहे थे। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जेसीबी व टिप्पर चालकों ने वाहन भगा कर भागने की कोशिश की। इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक टिप्पर चालक ने पुलिस टीम पर टिप्पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में पुलिस टीम का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालांकि टिप्पर चालक मौके से टिप्पर भगा कर ले गए, लेकिन जेसीबी चालक रवि दास पुत्र भजन लाल निवासी गांव घोलोवाल भटोली, डा. कालीबड़ी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में रवि दास ने बताया कि जेसीबी और टिप्परों के मालिक अच्छर निवासी गांव रामपुर गुज्जरां ने ही उसे अवैध खनन करने को कहा था।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार खनन माफिया पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर टिप्पर और जेसीबी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान और उपमंडल पुलिस अधिकारी भीषम ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।