Una: गोंदपुर जयचंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम

Date:

--Advertisement--

ऊना, 23 जून — गोंदपुर जयचंद में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत भक्तिमय माहौल में हुआ। यह आयोजन स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति और मोक्ष की कामना के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निवास से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो गोंदपुर कम्युनिटी सेंटर तक पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।

Advertisement – HIM Live Tv

कथा स्थल पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कथा वाचक अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने सभी पूज्य संतों और ब्राह्मणों का पारंपरिक टोपी और शाल से आत्मीय स्वागत किया।

कथा के पहले दिन स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण के महत्व और इसके पुण्य फल का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रवचनों में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस की अनुभूति हुई। कथा उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद और भंडारे का पावन लाभ प्राप्त किया।

यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 29 जून तक जारी रहेगा, जिसमें श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।