Himachal: श्री मणिमहेश यात्रा: 9 अगस्त से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा, जाने किराया, बुकिंग डिटेल्स और तैयारियों की पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

श्री मणिमहेश यात्रा 2025 को लेकर इस बार प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 9 अगस्त से हवाई सेवा शुरू की जाएगी, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग केवल मणिमहेश न्यास की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। यात्रा की औपचारिक शुरुआत 16 अगस्त से होगी, लेकिन दोनों चयनित कंपनियां अपनी उड़ानें इससे पहले ही शुरू कर देंगी। यह हवाई सेवा 3 सितंबर तक जारी रहेगी।

भरमौर के एडीएम कुलबीर राणा ने जानकारी दी कि इस बार भरमौर से गौरीकुंड तक हेलीकॉप्टर सेवा के लिए 3340 रुपए प्रति व्यक्ति (एक तरफ) किराया तय किया गया है, जबकि आने-जाने का कुल किराया 6680 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार की टेंडर प्रक्रिया में पाँच कंपनियों ने भाग लिया था, जिनमें से दो कंपनियों – हिमालयन हैली सर्विस और राजस एयरो स्पॉट का चयन किया गया है। राजस एयरो स्पॉट ने सबसे कम किराए पर सेवाएं प्रदान करने की सहमति दी है। यह टेंडर प्रक्रिया तीन वर्षों के लिए की गई है, और इन दोनों कंपनियों को अगले तीन साल तक हवाई सेवाएं प्रदान करने का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रा के हर पड़ाव पर नई शौचालय सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक कर हड़सर से मणिमहेश डल झील तक के मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग को हर पड़ाव पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के तहत वन विभाग और ईको डिवेलपमेंट कमेटी ने भी हड़सर से मणिमहेश झील तक सफाई और पर्यावरणीय कार्य शुरू कर दिए हैं।

इन सभी तैयारियों के साथ, इस वर्ष की मणिमहेश यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।