Kangra: शिटाके मशरूम में कमाई का नया रास्ता: दो दिवसीय प्रशिक्षण में 23 किसानों ने सीखी प्रोसेसिंग तकनीक

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 04 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के शिटाके कल्टीवेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर में हिमाचल प्रदेश क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शिटाके मशरूम प्रोसेसिंग (पोस्ट हार्वेस्ट हैंडलिंग एंड प्रोसेसिंग) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बीपीएमयू देहरा के अंतर्गत जुड़े विभिन्न एफआईएस क्लस्टरों के 23 किसानों ने भाग लिया।



पहले दिन, शिटाके डिसेमिनेटर सपन ठाकुर और प्रशिक्षण संयोजिका अंबिका देवी ने किसानों को मशरूम की कटाई के बाद प्रबंधन, ग्रेडिंग, पोषण व औषधीय गुण, और विभिन्न सुखाने की तकनीक के बारे में जानकारी दी।

दूसरे दिन, प्रशिक्षकों ने किसानों को शिटाके मशरूम के सुरक्षित भंडारण, ग्रेडिंग व सार्टिंग, साथ ही शिटाके चिप्स, फ्लेक्स और पाउडर बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा, किसानों को मशरूम की पैकेजिंग, लेबलिंग और विपणन संबंधी भी जानकारी दी गई।



समापन अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डाॅ. योगेंद्र कौशल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण किसानों को व्यावसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने किसानों को शिटाके ब्लॉक्स खरीदकर वाणिज्यिक स्तर पर खेती करने और किसान हित समूह बनाकर ताजे व सूखे मशरूम का विपणन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद किसान कटाई के बाद प्रबंधन, ग्रेडिंग, सुखाने, भंडारण और विपणन की तकनीक को व्यवहार में ला सकते हैं, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।