वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुंघ फोरलेन क्षेत्र में एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में कुल्लू जिले के एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान बिलासपुर से मंडी की ओर आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में यात्रा कर रहे दो लोगों के कब्जे से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला कुल्लू निवासी हनीश ठाकुर और मनाली निवासी अंशिता नेगी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मंडी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, “यात्रा मणिमहेश कैलाश” में दिखी हिमाचल की आस्था और शिव भक्ति की...

शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” नवनिशा रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज हुआ। भजन में मणिमहेश यात्रा, शिव भक्ति और हिमाचल की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।