Mandi: मंडी में इंसानियत शर्मसार, सड़क किनारे मिला नवजात का शव, कौवों ने नोचा, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

देवभूमि हिमाचल को झकझोर देने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला मंडी शहर के पास सामने आया है, जहां मानवता पूरी तरह शर्मसार होती नजर आई। मंडी के तनरोह मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए, क्योंकि बेजुबान पक्षी नवजात के शव को नोच रहे थे। यह मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए सन्न रह गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे कन्या शिशु मान रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के समय और कारणों का स्पष्ट पता चल सके। इसके साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नजदीकी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के हालिया प्रसव रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।