Himachal: मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड, दुनियाभर के कलाकारों ने बिखेरा रंग

Date:

--Advertisement--

मंडी में इस साल के अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जब पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड का आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम आयोजित इस भव्य परेड में छह देशों के कलाकारों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सेरी मंच और इंदिरा मार्केट के आसपास हजारों की संख्या में लोग पारंपरिक नृत्यों और रोमांचक करतबों को देखने के लिए उमड़ पड़े।

इस सांस्कृतिक परेड में यूक्रेन, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और कजाकिस्तान के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और लोककलाओं का प्रदर्शन किया। वहीं, भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के चंबा, पांगी, भरमौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और सिरमौर के कलाकारों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया। मंडी के स्थानीय सांस्कृतिक दलों, मांडव्य कला मंच, संगीत सदन, अमर युवक मंडल और संकल्प युवक मंडल ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस परेड में उत्तर भारत और हिमाचल प्रदेश के 20 सांस्कृतिक दलों ने भाग लेकर इस आयोजन को भव्यता प्रदान की।

कल्चरल परेड की शुरुआत डीसी कार्यालय के प्रवेशद्वार से हुई, जो सेरी मंच होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर का चक्कर लगाकर समाप्त हुई। विदेशी कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत किए, जबकि भारतीय राज्यों के कलाकारों ने भी अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक झलक बिखेरी। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और रोमांचक करतबों ने इस परेड को खास बना दिया।

इस अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड को नगर एवं ग्राम नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर और कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं जोगिंद्रनगर से पूर्व प्रत्याशी जीवन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री राजेश धर्माणी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी की ‘छोटी काशी’ की देव संस्कृति अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।