Himachal: हिमाचल कांग्रेस का पुनर्गठन 15 दिनों में पूरा होगा, समावेशी प्रतिनिधित्व का आश्वासन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए संगठन का गठन अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को राजीव भवन, शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही, महिलाओं और युवाओं को संगठन में अहम स्थान दिया जाएगा।

रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन उसका पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल सत्ता सुख चाहती है, और जहां-जहां विपक्ष की सरकार बनती है, वहां ऑपरेशन लोटस चलाकर उसे अस्थिर करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह झूठा प्रचार कर रही है कि कांग्रेस में एकता नहीं है, जबकि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में परंपरा बदलेगी, और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।

प्रदेश में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन में “एक व्यक्ति, एक पद” का सिद्धांत लागू किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का निर्णय पार्टी हाईकमान का क्षेत्राधिकार है। फिलहाल, केवल भंग की गई समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है।

बोर्ड और निगमों में ताजपोशी को लेकर रजनी पाटिल ने कहा कि सभी को सरकार में एडजस्ट करना संभव नहीं है। हालांकि, जो नेता अभी तक किसी पद पर नहीं आए हैं, उनके लिए सरकार के समक्ष यह मामला उठाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला आयोग के अध्यक्ष पद को जल्द ही भरा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती; 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

नूरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर और कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती का मौका है। संबंधित ग्राम पंचायतों की निवासी महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नूरपुर में होगा।

Chamba: चंबा में कार्यवाहक प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निलंबित; स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग समेत गंभीर...

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्टाफ को कथित मानसिक प्रताड़ना, आपत्तिजनक टिप्पणियों, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोपों पर विभागीय जांच शुरू की गई है।

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।