Mandi: सुंदरनगर के शौर्य वीर यादव बने मंडी कुमार, भारत केसरी का ताज नरेंद्र खन्ना के नाम

Date:

--Advertisement--

मंडी, 5 मार्च: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में इस वर्ष कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मंडी कुमार (17 वर्ष) का खिताब सरकाघाट निवासी शौर्य वीर यादव ने अपने नाम किया। उन्हें ₹17,000 की इनामी राशि प्रदान की गई। उपविजेता धवाल के सिद्धार्थ ठाकुर रहे, जिन्हें ₹13,000 का इनाम दिया गया। तीसरे स्थान पर सुंदरनगर के रोहित जसवाल रहे और उन्हें ₹6,100 की पुरस्कार राशि मिली।

हिमाचल कुमार (21 वर्ष) का खिताब चंबा के सुमित ने जीता। विजेता को ₹27,000 इनाम दिया गया, जबकि उपविजेता सुंदरनगर के भरत भूषण रहे, जिन्हें ₹23,000 की इनामी राशि प्रदान की गई।

महिला वर्ग में हमीरपुर की कृतिका ने बिलासपुर की सोनिका को हराकर महिला शिवरात्रि केसरी का खिताब अपने नाम किया। विजेता को ₹15,000 का इनाम मिला, उपविजेता सोनिका को ₹11,000, और तीसरे स्थान पर रहीं अभिलक्षा (बिलासपुर) को ₹5,100 की इनामी राशि दी गई।

शिवरात्रि भारत केसरी (खुली श्रेणी) का खिताब नरेंद्र खन्ना ने जीता। उन्हें ₹55,000 की इनामी राशि प्रदान की गई। उपविजेता मुकेश धवालरहे और उन्हें ₹45,000 का इनाम दिया गया।

इस कुश्ती प्रतियोगिता में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी, राजेश तोमर ने शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।