Mandi: मंडी में दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 9 घायल!

Date:

--Advertisement--

मंडी ज़िले के गोहर उपमंडल में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तुना क्षेत्र के पास एक निजी बस करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ये बस जहल से चैलचैक की ओर जा रही थी। रास्ते में गोहर के कोट देवीदड़ मार्ग पर कसोरी नाला के पास अचानक बस का मेन पटा टूट गया। इसका नतीजा ये हुआ कि बस बेकाबू होकर सीधा गहरी खाई में जा गिरी।

घटना के वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी। ऐसे में नजदीकी शाला गांव के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और खाई में फंसे घायलों को निकालने में मदद की। सभी घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया गया। लेकिन अफसोस की बात ये है कि नौण गांव की रहने वाली निर्मला देवी (पत्नी किशोरी लाल) ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • सपना पत्नी सुरेश (निवासी शाला)
  • बुद्धि देवी पत्नी लालमन
  • अमन ठाकुर (परिचालक), पुत्र रविंद्र कुमार
  • प्रकाश (चालक), पुत्र रूपलाल
  • भारती शर्मा पत्नी करूनेश
  • मीरा देवी पत्नी शेर सिंह (सभी तरौर निवासी)
  • मीना देवी पत्नी दुर्गा दास
  • चन्द्रा देवी पत्नी वे्रस्तु राम
  • भामा देवी पत्नी परम देव (सभी नौण निवासी)

इनमें से 6 घायलों को गंभीर हालत में नेरचैक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दो लोगों का इलाज सिविल अस्पताल गोहर में चल रहा है, जबकि एक गंभीर घायल को दूसरे अस्पताल में भेजा गया है।

हादसे की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि सड़क पर एक बड़े गड्ढे में पानी भरा था। जब बस उस पर से गुज़री, तो ज़ोर का झटका लगा और चालक को अंदाजा ही नहीं लग पाया। इसके बाद बस का संतुलन बिगड़ा और वह खाई में जा गिरी।

गोहर के तहसीलदार कृष्ण ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रशासन की ओर से सभी घायलों को तुरंत अंतरिम राहत दी गई है। वहीं, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

ऐसी घटनाएं एक बार फिर सवाल खड़े करती हैं — कब सुधरेंगी पहाड़ी इलाकों की सड़कों की हालत?

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।