Kullu: मनाली पुलिस ने अनधिकृत पार्किंग पर कसा शिकंजा, रोजाना चालान की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

मनाली, 4 जनवरी। आई.बेक्स चौक से मनाली पुलिस थाना क्षेत्र तक सड़क किनारे अनधिकृत रूप से पार्क किए जा रहे वाहनों के खिलाफ मनाली पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत इन वाहनों पर रोजाना चालान किए जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि इस स्थान पर बार-बार वाहन पार्क न करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इस कारण दोनों दिशाओं में वाहन आवागमन बाधित हो रहा है और अक्सर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

एक दिन पूर्व प्रशासन और पुलिस ने नगर परिषद मनाली एवं सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बैठे स्ट्रीट वेंडरों को भी वहां से हटा दिया था।

मनाली पुलिस ने मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्थान पर वाहन पार्क न करें। सभी लोग अपने वाहन अपनी घर की पार्किंग या प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। पुलिस ने कहा कि इस क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में नागरिकों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: हमीरपुर की 87 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सम्मानित; 10 को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 को कांस्य...

हमीरपुर की 87 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। 10 पंचायतों को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 पंचायतों को कांस्य पदक मिला। युवाओं की ‘जोश’ टीमें भी टीबी मुक्त अभियान में योगदान देंगी।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।