Himachal: बीमा क्लेम पर विवाद: टैक्सी ऑपरेटर ने इंश्योरेंस कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर, 31 दिसंबर। उपमंडल सुंदरनगर के निवासी और टैक्सी ऑपरेटर जितेंद्र कुमार ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रीमियम राशि जमा करने और सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद दुर्घटना के बाद उनका बीमा क्लेम अस्वीकार कर दिया गया। इस मामले को लेकर उन्होंने न्यायालय में मुआवजे की अपील दायर की है और सरकार से कंपनी के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जितेंद्र कुमार के अनुसार, उनकी बलेनो कार, जो टैक्सी परमिट पर पंजीकृत है, नेक्सा मारुति सुजुकी शोरूम से खरीदी गई थी। इसी वाहन का बीमा श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से करवाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन को 28 नवंबर 2025 को एमवीआई से पास कराया गया और 5 दिसंबर 2025 को आरटीओ द्वारा वाहन नंबर एचपी 01 एम 6247 जारी किया गया। उसी दिन एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए आवेदन भी किया गया था।

8 दिसंबर 2025 को वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ, जिसमें लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। सर्वेयर मुकुल चौहान ने नुकसान का आकलन किया, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने क्लेम मंजूर करने से इंकार कर दिया।

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी की गुटकर शाखा के सर्वेयर मुकुल चौहान ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन के पास वैध टैक्सी परमिट नहीं था और वाहन का वाणिज्यिक उपयोग बिना परमिट किया जा रहा था। वर्कशॉप में दस्तावेज पेश करने पर भी टैक्सी मालिक परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसलिए नियमों के अनुसार उनका क्लेम रद्द किया गया।

मामला अब न्यायालय में पहुंच चुका है और यह देखना अहम होगा कि कानूनी प्रक्रिया के बाद अंतिम फैसला किस पक्ष के पक्ष में आता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।