Kangra: लपियाना पहुंचे सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, जीत के बाद जनता को कहा धन्यवाद, सरकार पर साधा निशाना

Date:

--Advertisement--

जिला चंबा और कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज रविवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के लपियाना पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने पर जनता का आभार जताया। चुनाव जीतने के बाद यह उनका क्षेत्र में पहला धन्यवाद दौरा था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत की बधाई दी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व जिला भाजपा महामंत्री राकेश चौहान, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, मंडल महामंत्री कृपाल संधू, उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, लदवाड़ा मंडल अध्यक्ष सीमा चौधरी, शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष जरासंध, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनी वाला, चंगर मंडल अध्यक्ष सीमा देवी, ओंकार परमार, बबलू, कमल मेहरा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा योजना को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने इस योजना को और मजबूत किया है और अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए भरपूर धनराशि भेज रही है, लेकिन सुक्खू सरकार इस राशि का सही उपयोग करने के बजाय अपने चहेतों में बांटने का काम कर रही है।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।