Kullu: कुल्लू कांग्रेस में नई हलचल! जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में महेश शर्मा सबसे आगे, कार्यकर्ताओं ने जताया भारी समर्थन

Date:

--Advertisement--

बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस में नई हलचल देखने को मिली, जब कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक और लोकसभा सदस्य कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं से नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर उनकी राय ली। बैठक में बंजार से एकमात्र दावेदार के रूप में महेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जिन्हें क्षेत्र में मजबूत समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

महेश शर्मा फिलहाल जिला कुल्लू कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हैं और हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के महासचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई कुल्लू कॉलेज के कैंपस प्रेसिडेंट के रूप में हुई थी। इसके बाद वे युवा कांग्रेस के चुनाव लड़कर मंडी लोकसभा के महासचिव बने और लगातार विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाते रहे। आदिवासी कांग्रेस को नई ऊर्जा देने और भाजपा सरकार के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने में उनका अहम योगदान रहा। 2023 की आपदा में उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान भी मिल चुका है।

महेश शर्मा को बंजार विधानसभा क्षेत्र में व्यापक समर्थन प्राप्त है और जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उनके मधुर संबंध भी उन्हें मजबूत दावेदार बनाते हैं। नामांकन भरने के बाद महेश शर्मा ने कहा कि यदि हाईकमान उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुँचाया जाएगा और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

महेश शर्मा ने यह भी कहा कि जिस तरह राहुल गांधी एनडीए सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बेखौफ होकर सवाल उठा रहे हैं, उसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी निडर होकर जनता की आवाज उठानी चाहिए और आम लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।