Kullu: कुल्लू में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहन से बीयर की 152 पेटियां बरामद

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस और आबकारी विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भुंतर पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में एक वाहन से बीयर की 152 पेटियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई बजौरा फोरलेन पर नाका लगाकर की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, वाहन (नंबर एचपी 67ए-3300) मंडी से कुल्लू की ओर आ रहा था। जांच के दौरान सुरेश कुमार (47) नामक चालक, निवासी चकमोह, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर, वाहन में मौजूद था। पुलिस पूछताछ के दौरान वह बीयर की खेप के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिससे पुलिस का शक बढ़ गया।

तलाशी के दौरान वाहन में 36 पेटी किंगफिशर बीयर और 116 पेटी टूबर्ग बीयर पाई गई, जिनमें कुल 1,822 बोतलें थीं। चालक खेप के संदर्भ में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बीयर की खेप को कब्जे में लेकर सुरेश कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सोलन में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पूर्व पार्षद और दुकानदार में मारपीट; महिला निगम कर्मी का फोन छीनने का प्रयास

सोलन के लोअर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया। पूर्व पार्षद और दुकानदार के बीच बहस मारपीट में बदल गई, जबकि निगम की महिला कर्मचारी का फोन छीनने का भी प्रयास किया गया। मेयर सुषमा शर्मा ने लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की है।

मंडी में जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत, रात में पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; घर में मिला काला सांप

मंडी के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से नौ वर्षीय काव्या और छह वर्षीय नक्ष की मौत हो गई। दोनों की रात में अचानक तबीयत बिगड़ी और घर में एक बड़ा काला सांप भी मिला। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण सांप का जहर बताया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SCA-Campus का गठन, चार छात्राओं को मिली अहम जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए SCA-Campus के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। नितिका को अध्यक्ष, पारुल मेहता को उपाध्यक्ष, पलक ठाकुर को सचिव और स्वाति शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को दबोचा, 2019 के मामले में अदालत ने घोषित किया था भगोड़ा

कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 5 अक्टूबर 2024 के न्यायालय आदेश के तहत एफआईआर नंबर 79/2019 के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।