Chamba: स्कूल में तबेला या तबेले में स्कूल? भरमौर के सरकारी हाई स्कूल में गाय-भैंसों के बीच पढ़ने को मजबूर छात्र

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय सिंयुर का हालात दयनीय हैं। यहां के लगभग 50 छात्रों को गाय-भैंसों के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। उचित स्कूल भवन की कमी के कारण यह विद्यालय एक किराए के निजी भवन में चल रहा है, जहां छात्रों को मवेशियों के बीच पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

पिछले 35 सालों से स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक स्कूल भवन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी या सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। हाल ही में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक, डॉ. जनकराज ने इस विद्यालय का दौरा किया। वहां छात्रों को मवेशियों के बीच पढ़ाई करते देख उन्होंने गहरी चिंता जताई और इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सामने उठाने का आश्वासन दिया है।

दशकों से अनदेखी की मार झेलता विद्यालय

भरमौर क्षेत्र से कई विधायकों और राज्य मंत्रियों ने प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन राजकीय उच्च विद्यालय सिंयुर को कभी भी उचित भवन नहीं मिला। इससे छात्रों और शिक्षकों को असुविधाजनक और असुरक्षित माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जो न केवल शिक्षा बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस मामले में भरमौर के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि उन्हें स्कूल परिसर में मवेशियों के बांधे जाने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. जनकराज के दौरे और इस मुद्दे के मीडिया में आने के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जांच के आदेश दिए हैं। अब स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वर्षों से चले आ रहे इस मुद्दे का समाधान निकलेगा और स्कूल भवन के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।