नगरोटा में पटाखे बेचने की जगह तय, गांधी ग्राउंड में ही लगेगी दुकान! जानें बिक्री का समय और आवेदन की आखिरी तारीख

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 27 अक्तूबर। दीपावली को लेकर नगरोटा बगवां प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए जगह निर्धारित कर दी है। एमडीएम नगरोटा बगवां की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दुकानदार दीपावली के दौरान केवल ग्रीन पटाखे ही बेच सकेंगे। पटाखों की बिक्री के लिए गांधी ग्राउंड को चिन्हित किया गया है।

Advertisement

गांधी ग्राउंड में पटाखों की बिक्री सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक की जा सकेगी। प्रशासन ने तहसीलदार बड़ोह को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर पटाखों की बिक्री के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करें।

गांधी ग्राउंड में पटाखों की बिक्री की अनुमति लेने के इच्छुक नागरिक या दुकानदार एसडीएम नगरोटा बगवां के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा 6 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में पटाखा बिक्री की अनुमति लेने के इच्छुक लोगों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन करना होगा।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में HIV/AIDS जागरूकता की पहल, स्लोगन राइटिंग में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। स्लोगन राइटिंग में शिवानी ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था।

रिड़कमार कॉलेज में छात्र संघ का गठन, रेखा बनीं अध्यक्ष; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का गठन किया गया। रेखा को अध्यक्ष, कल्पना को उपाध्यक्ष, राजीव को सचिव और पल्लवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

Kangra: शाहपुर में 25 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, इको विलेज से बदलेगी तस्वीर! कौड़ियां में बस सेवा भी शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी

शाहपुर के भंद्रेला में 25 करोड़ रुपये की लागत से परमार्थ इको विलेज का निर्माण किया जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। वहीं, कौड़ियां में निजी बस सेवा शुरू होने से आसपास के गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

हिमाचल के होमगार्ड जवानों की हुई बल्ले-बल्ले! अब हर महीने मिलेगा 30,330 रुपये मानदेय, नवंबर में खाते में आएगा बढ़ा हुआ DA

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों का महंगाई भत्ता 45% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। संशोधन के बाद कुल मासिक मानदेय 30,330 रुपये तय हुआ है। बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान अक्टूबर 2026 के मानदेय के साथ नवंबर में किया जाएगा। जुलाई 2023 से सितंबर 2026 तक के एरियर का भुगतान अलग आदेशों के अनुसार होगा।