जागरा मेले की छुट्टी की तारीख बदली, अब 15 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश; इन क्षेत्रों में लागू होगा आदेश

Date:

--Advertisement--

जागरा मेले को लेकर स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तहसील रोहड़ू, चिड़गांव और उप-तहसील जांगला में अब जागरा मेले के अवसर पर 15 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। पहले यह अवकाश 14 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था।

यह बदलाव कार्यालय आदेश संख्या SML-Misc-331/81-XVIII-1/1760 दिनांक 08 जनवरी 2026 में आंशिक संशोधन करते हुए किया गया है। उपमंडलाधिकारी नागरिक, रोहड़ू की सिफारिश पर स्थानीय अवकाश की तारीख बदली गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि जागरा मेला 15 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में तहसील रोहड़ू, चिड़गांव और उप-तहसील जांगला के लिए स्थानीय अवकाश अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को रहेगा, जबकि पहले निर्धारित 14 सितंबर 2026, सोमवार की तारीख में संशोधन किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी पहल, NAPDDR कार्यशाला में बना समन्वित रणनीति पर जोर; बोले हेमराज बैरवा- इसे जन आंदोलन बनाना होगा

धर्मशाला में NAPDDR के तहत एक दिवसीय हितधारक कार्यशाला आयोजित हुई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नशे के खिलाफ लड़ाई को सामाजिक आंदोलन बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

SOS Exam 2026 पर बोर्ड की तीसरी आंख का पहरा, CCTV और लाइव मॉनिटरिंग से होगी निगरानी; नकल पर सख्त कार्रवाई

HPBOSE की SOS परीक्षाएं 16 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर CCTV और लाइव मॉनिटरिंग अनिवार्य की गई है। फुटेज से छेड़छाड़ या CCTV बंद करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

हमीरपुर में 15 सितंबर तक बंद रहेगी यह सड़क, नालियों के निर्माण के चलते आवाजाही पर रोक; जानें वैकल्पिक रास्ते

हमीरपुर की मैड़-भगेटू सड़क 15 सितंबर तक बंद रहेगी। नालियों के निर्माण कार्य के चलते यातायात पर रोक लगाई गई है। वाहन चालक दो वैकल्पिक सड़कों से आवाजाही कर सकेंगे।

जिला परिषद शिमला में BJP का दबदबा, भूपेंद्र अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित; जानें मतदान का पूरा आंकड़ा

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भूपेंद्र अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जानें किसे कितने वोट मिले।