Kullu: कुल्लू में शुरू हुई मक्की की खरीद—इस बार कम रहेगा उत्पादन, लेकिन किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में 1 दिसंबर से प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई मक्की की खरीद शुरू कर दी गई है। यह खरीद कृषि विभाग और आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से सिविल सप्लाई स्टोर कल्लू और धामण में की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, इस बार मानसून के कारण मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। यही वजह है कि इस वर्ष मक्की की खरीद भी पिछले साल की तुलना में कम रहने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष लगभग 64 क्विंटल मक्की खरीदी गई थी, जबकि इस बार करीब 45 क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस बार मक्की के न्यूनतम मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब मक्की की खरीद 40 रुपये प्रति किलो की दर से की जा रही है। समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और वे प्राकृतिक खेती की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

इस मौके पर कृषक सलाहकार समिति कुल्लू की अध्यक्ष इशरा देवी और बंजार कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष टेढ़ी सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।