किन्नौर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Date:

--Advertisement--

किन्नौर, 26 जून। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सांगला-छितकुल मार्ग पर गंगरंग नाला के समीप एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को पिकअप जीप (HP 25A-8880) सांगला-छितकुल मार्ग से गुजर रही थी। जैसे ही वाहन गंगरंग नाला के पास पहुंचा, चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Advertisement

हादसे के समय वाहन में दो लोग सवार थे। दुर्घटना में 35 वर्षीय संजोत पुत्र कपूर सिंह, निवासी सांगला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 21 वर्षीय कपिल नेगी पुत्र रणधीर नेगी, निवासी गांव नुरानू, तहसील मोरी, जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद मृतक संजोत के शव को खाई से बाहर निकाला गया। वहीं, घायल कपिल नेगी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।