किन्नौर में भूस्खलन से बंद हुआ NH-5, कई घंटे बाद बहाल हुआ यातायात; हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Date:

--Advertisement--

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण चोलिंग के पास भूस्खलन और मलबा आने से हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) बंद हो गया था। हालांकि, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद सड़क को साफ कर सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया है।

Advertisement

उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि सुबह करीब छह बजे मेरुत नाले के पास खड़ी पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे दो वाहन बीच रास्ते में फंस गए। इसी दौरान रिब्बा नाले में आई बाढ़ के कारण रिब्बा-कांडा संपर्क मार्ग भी बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने तत्काल चोलिंग में जेसीबी मशीन तैनात कर सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।

राज्य आपात अभियान केंद्र (SEOC) के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बारिश के कारण प्रदेशभर में 60 सड़कें बंद हो गई थीं। उधर, चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में एक मंदिर के पास फंसे 24 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में मंदिर तक जाने वाला अस्थायी लकड़ी का पुल बह गया था, जिससे श्रद्धालु बुधवार से वहां फंसे हुए थे।

Advertisement

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), स्थानीय प्रशासन, पर्वतारोहण संस्थान और लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सफल अभियान चलाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर तक स्थायी और सुरक्षित मार्ग बनाने की मांग भी की है।

इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंडी जिले के बलद्वारा में सबसे अधिक 32 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा सराहन में 27 मिमी, बिलासपुर में 25.8 मिमी, शिमला में 19.5 मिमी, बरठीं में 18.6 मिमी, स्लैपर में 18 मिमी और मुरारी देवी में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शिमला और सुंदरनगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग ने चार और पांच जुलाई को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2016 के केस में घोषित PO कालिया भियूली से गिरफ्तार; पढ़ें पूरी खबर

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 19 अगस्त 2026 को भियूली निवासी घोषित अपराधी कालिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को 23 मार्च 2026 को मंडी कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था और वह 2016 में दर्ज एफआईआर से जुड़े मामले में वांछित था।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा में दिन-रात जुटी जल शक्ति विभाग की टीम सम्मानित, केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहा

बोह घाटी में क्लाउडबर्स्ट और भारी बारिश से आई आपदा के दौरान पेयजल योजनाओं को बहाल करने और लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए दिन-रात काम करने वाले जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल सिंह पठानिया ने सम्मानित किया।

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।