हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। SIU किन्नौर की टीम ने रिकांगपिओ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों के कब्जे से 5.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 20 अप्रैल 2026 को की गई। पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस थाना रिकांगपिओ में FIR संख्या 17/2026 दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
किन्नौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी सख्ती से की जाएगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!