HP TGT नॉन-मेडिकल का फाइनल रिजल्ट जारी, 333 उम्मीदवार चयनित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी (नॉन मेडिकल) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (नॉन मेडिकल) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25002 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 15,983 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 14,380 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद 999 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 1 अप्रैल तक दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद 333 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। हालांकि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 6 और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 4 पद खाली रह गए हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंक सहित पूरा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है, जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।