Kangra: जन समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 30 अक्तूबर: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हाल ही में शाहपुर के वार्ड 3 स्थित ढुलयार में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है।

केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री के हाल ही के दूरस्थ क्षेत्र डोडरा क्वार दौरे का जिक्र किया, जहाँ मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और समझा। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के प्रति तत्परता को दर्शाता है।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शाहपुर में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर जनसमर्पित किया जाएगा। उन्होंने वार्ड 3 की सभी मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। उनके ढुलयार पहुँचने पर स्थानीय वासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से विंदा ठाकुर और पार्षद आजाद सिंह शामिल रहे, जिन्होंने पठानिया का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जलशक्ति के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, विद्युत सहायक अभियंता विक्रम शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी बोर्ड के निदेशक विवेक राणा, डी.डी. शर्मा, नप शाहपुर की अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, और पार्षद निशा शर्मा, आजाद सिंह, तथा कई स्थानीय नेता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।