Kangra: जन्मदिन पर शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया 71वीं बार रक्तदान, 8 हजार बच्चों को देंगे पानी की बोतलें

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपना जन्मदिन इस बार खास अंदाज में मनाते हुए समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। रैत स्थित लक्ष्मी मैरेज पैलेस में उनका जन्मदिन “सेवा संकल्प दिवस” के रूप में श्रद्धा, उत्साह और जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विभिन्न संगठनों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों और जिला कांगड़ा के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, केक काटकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।

अपने जन्मदिन के अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने 71वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई। उनका यह कदम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8 हजार स्कूली बच्चों को उनकी ओर से पानी की बोतलें वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने 200 बच्चों को स्कूल बैग भी भेंट किए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यालय रैत में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिन पर विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने युवाओं से शुभकामनाएं स्वीकार कीं और वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनकी माता विद्या देवी और धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके अलावा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया और विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पारंपरिक कांगड़ी धाम का भी आनंद लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।