लाहौल-स्पीति के डीआईजी मुकेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भारत को दिलाया गौरव, बने पहले पुलिस अधिकारी

Date:

--Advertisement--

लाहौल-स्पीति: वर्ष 2024 में लाहौल-स्पीति स्नो मैराथन में सफलता का झंडा गाड़ चुके सशस्त्र सीमा बल सीटीसी सपड़ी के डीआईजी मुकेश कुमार ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर भारत का नाम रोशन किया है।

मुकेश कुमार ने विश्व मेजर मैराथन स्टार सीरीज में पांच सितारा सम्मान अर्जित किया और ऐसा करने वाले देश के पहले पुलिस अधिकारी बनने का गौरव पाया। यह उपलब्धि उन्होंने टाटा कंसल्टैंसी सर्विसिज द्वारा प्रायोजित दो अंतरराष्ट्रीय मैराथन स्पर्धाओं—एम्स्टर्डम वर्ल्ड मेजर मैराथन (19 अक्टूबर) और न्यूयॉर्क वर्ल्ड मेजर मैराथन (2 नवंबर) में शानदार प्रदर्शन करके हासिल की।

उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने उन्हें सम्मानित किया।

डीआईजी मुकेश कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष लाहौल-स्पीति में बर्फीले ट्रैक पर दौड़ना बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस अनुभव ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि अगर माइनस तापमान में मैराथन दौड़ी जा सकती है, तो कहीं भी दौड़ी जा सकती है।

मुकेश कुमार ने पहले ही आयरन मैन और टफ मैन का खिताब प्राप्त कर देश के सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर और धैर्यवान एथलीटों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने सभी को फिट रहने और आलस को त्यागने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शारीरिक फिटनेस और नियमित अभ्यास से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।