Himachal: कसोल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, इटली भागने की तैयारी में था फरार आरोपी तमनप्रीत सिंह, कुल्लू पुलिस ने पंजाब से दबोचा

Date:

--Advertisement--

कसोल के होटल ग्रीन वैली में 30 मई 2026 को हुई फायरिंग की घटना में जिला पुलिस कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी तमनप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस थाना मनीकर्ण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए लगातार दबिश दी और आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Advertisement

पुलिस जांच के दौरान फरार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय तमनप्रीत सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी गांव एवं डाकघर बग्गा, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से इटली में रह रहा था और कुछ दिन पहले ही भारत लौटा था। घटना के बाद वह दोबारा इटली जाने की तैयारी कर रहा था।

जिला पुलिस कुल्लू की टीम ने 31 मई 2026 को आरोपी को उसके पैतृक गांव बग्गा, जिला अमृतसर से हिरासत में लिया और कुल्लू लाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 जून 2026 को उसे पुलिस थाना मनीकर्ण में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस कुल्लू ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बागडू पंचायत का बड़ा फैसला: किन्नरों की बधाई ₹2100 तय, नशे के कारोबारियों पर भी सख्त रुख

शाहपुर की बागडू पंचायत की पहली ग्राम सभा में कई अहम फैसले लिए गए। किन्नरों के लिए स्वैच्छिक बधाई राशि 2,100 रुपये तय की गई, जबकि नशे और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, सरकार देगी 68 करोड़ का मुआवजा

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी भूमि पर बने मकानों के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का भवन मुआवजा दिया जाएगा।

हिमाचल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप

एसटीएफ मंडी ने मलारी फोरलेन टनल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, पंजाब से गिरफ्तार हुआ मंडी का उद्घोषित अपराधी नोनू

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित था।