Kangra: पालमपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को सौंपे गए विजेता प्रमाण पत्र

Date:

--Advertisement--

पालमपुर। नगर निगम चुनाव में विजयी रहे नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम पालमपुर ओपी यादव ने आधिकारिक तौर पर विजेता प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान सभी विजयी उम्मीदवारों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई।

जिन पार्षदों को विजेता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, उनमें रविंदर रनौत, अंचना कुमारी, नीलम मलिक, मीनू देवी, शैलजा चौहान, कविता मिन्हास, सविता राठौर, राधा सूद, इंदर पाल, रितेश ठाकुर, किरण धीमान, ललित शर्मा और राज कुमार शामिल हैं।

प्रमाण पत्र वितरण के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समर्थकों और परिजनों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में पुलिस अधिकारियों की बड़ी कार्यशाला! नई आपराधिक कानून और डिजिटल पुलिसिंग पर दिए गए अहम निर्देश

धर्मशाला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम) श्रीमती रानी बिन्दु की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नई आपराधिक कानून, CCTNS, ICJS, ई-साक्ष्य एप और न्यू पुलिसिंग के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों को प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

NEET UG 2026: पहले ही प्रयास में कुल्लू के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास! 28 में से 7 ने हासिल की सफलता

नीट यूजी 2026 के परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट कुल्लू और कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संयुक्त पहल ने पहले ही वर्ष में शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तहत 28 विद्यार्थियों में से 7 ने परीक्षा पास कर 25 प्रतिशत चयन अनुपात दर्ज किया।

HPU BA Second Year Result: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार ने फिर किया कमाल! 100% रिजल्ट, रेखा बनी कॉलेज टॉपर

एचपीयू बीए द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। छात्रा रेखा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया, जबकि कल्पना दूसरे और ईशा शर्मा व अवंतिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

Kangra: धर्मशाला RTA बैठक की तारीख बदली! अब 31 जुलाई को होगी बैठक, आवेदन जमा करने की नई अंतिम तिथि भी जारी

धर्मशाला क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की 27 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अब प्रशासनिक कारणों से 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। साथ ही बैठक से संबंधित मामलों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई शाम 5 बजे तक कर दी गई है।